धर्म और आस्था

पिरान कलियर में विकास कार्य ठप, हादसों का खतरा बढ़ा

पिरान कलियर से एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एक तरफ ऐतिहासिक दरगाह की जामा मस्जिद 15 साल से मरम्मत को तरस रही है, तो दूसरी तरफ नए बने लोहे के पुल पर सुरक्षा इंतजाम न होने से हर दिन हादसे का डर बना हुआ है। जिला उपाध्यक्ष मास्टर अजीम ने इस मामले में फिर आवाज उठाई है।

15 साल से नहीं हुई मरम्मत, हर बारिश में टपकती है छत*

पिरान कलियर दरगाह स्थित साबरी जामा मस्जिद की हालत जर्जर होती जा रही है। मास्टर अजीम, जिला उपाध्यक्ष हरिद्वार, का कहना है कि पिछले करीब 15 वर्षों से मस्जिद की मरम्मत और रंगाई का काम नहीं हुआ। नतीजा ये है कि हर बरसात में पूरी बिल्डिंग की छत टपकती है।_”मैं पहले भी कई बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं। दूसरे विभागों में भी शिकायत दर्ज कराई। लेकिन सालों से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। ये आस्था का केंद्र है, हजारों जायरीन आते हैं। बारिश में नमाज पढ़ना भी मुश्किल हो जाता है।”_: नया पुल बना, लेकिन सुरक्षा ‘जीरो’*  दूसरा मामला पिरान कलियर में बने नए लोहे के पुल का है। पुल तो बन गया, लेकिन इसके चारों किनारों पर न बाउंड्री वॉल है और न ही रेलिंग। मास्टर अजीम के मुताबिक, सुरक्षा न होने से आए दिन यहां हादसे हो रहे हैं। बड़े हादसे की आशंका, प्रशासन मौन*

नहर के किनारे बने इस पुल पर रेलिंग न होना बड़ी लापरवाही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चे, बुजुर्ग और जायरीन सभी खतरे में हैं। मास्टर अजीम बता चुके हैं कि वो मीडिया और लिखित पत्रों के जरिए पहले भी शिकायत कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई_”रात में तो और डर लगता है। जरा सी चूक हुई तो सीधे नहर में। प्रशासन को जल्द रेलिंग लगवानी चाहिए वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता है।”एक तरफ आस्था से जुड़ी ऐतिहासिक मस्जिद की अनदेखी, दूसरी तरफ नए पुल पर लोगों की जान जोखिम में। सवाल ये है कि क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है? मास्टर अजीम की मांग है कि मस्जिद की मरम्मत और पुल पर बाउंड्री वॉल का काम तुरंत शुरू हो। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग कब नींद से जागते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!