अपराध

नशा तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाहीअवैध

 नशा तस्करी के खिलाफ हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्यवाहीअवैध

*10 लाख रुपये बाजार कीमत की 222 पेटीयां देशी शराब बरामद*

 

*एसएसपी डोबाल की अगुवाई में तस्करों पर लगातार कसी जा रही नकैल*

 

*तेजूपुर ठेके का माल इमलीखेड़ा में उतारने का था प्लान, पिकप बरामद*

 

*ठेकेदारों की सांठगांठ से बिल्टी का माल किया जा रहा था इधर का उधर*

 

*मौके से 02 साजिशकर्ता दबोचे, विधिक कार्यवाही जारी*

 

नशा सामग्री की अवैध तस्करी पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद पुलिस लगातार कार्यवाही कर रही है।

 

ताजातरीन कार्यवाही थाना कलियर पुलिस ने की है जहां कल दिनांक 22.09.2025 को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि आबकारी गोदाम से तेजूपुर देशी शराब के ठेके के लिए आंवटित 222 पेटी देशी शराब माल्टा मार्का को महिन्द्रा पिकप मे लादकर तेजुपुर के बजाए इमलीखेडा स्थित देशी शराब के ठेके पर उतारा जा रहा है।

 

सूचना पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर शराब परिवहन के कागजात चैक किये गए तो पुष्टी हुई कि शराब की पंहुच/बिल्टी तेजुपुर के लिए थी लेकिन दोनो ठेकेदारो की मिलीभगत से उक्त शराब को अवैध रूप से इमलीखेडा में उतरा जा रहा था। टीम ने शराब उतार रहे शाहनवाज व रजत को पकड़कर महिद्रा पिकप को कब्जे में ले लिया तथा 222 पेटी (10000 पव्वे) देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की।

 

आरोपित के खिलाफ थाना कलियर में मु0अ0सं0 252/25 धारा 60/72 आब0 अधि0 पंजीकृत किया गया। पकड़े गए दोनों आरोपित को तेजुपुर एवं इमलीखेडा के देशी शराब के ठेकेदार द्वारा ये आश्वासन दिया गया था कि तेजुपुर की शराब इमलीखेड़ा उतारने में कोई दिक्कत होने पर वह सम्हाल लेंगे।

 

*विवरण पकड़े गए आरोपित-*

1-शाहनवाज उर्फ पुत्र अकिल अहमद नि0 पाडली गुर्जर थाना गंगनहर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष

2-रजत पुत्र यशपाल नि0 मौहम्मदपुर थाना कोतवाली लक्सर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष

 

*बरामदगी-*

1-कुल 222 पेटी (10000) पव्वे देशी शराब माल्टा मार्का

2-महिन्द्रा पिकप

 

*पुलिस टीम-*

1- एसओ रविन्द्र कुमार

2- उ0नि0 उमेश कुमार

4- हे0का0 संजय रावत

5- का0 भूपेन्द्र कुमार

6- पी0आर0डी0 मनोज कुमार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!